पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान का आदेश दिया है. यहां 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान बीजेपी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और धांधली के आरोप लगे थे. वोटों की गिनती 24 मई को होगी.
-
विधानसभा चुनाव03 May, 202607:46 AMहिंसा-धांधली के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा होगा मतदान; जानें कब डाले जाएंगे वोट
-
दुनिया02 May, 202604:41 PMहोर्मुज संकट के बीच बड़ी राहत... 45000 टन LPG लेकर भारत की ओर बढ़ा सुपरटैंकर, गैस के बढ़ते दामों में मिल सकती है बड़ी राहत
ईरान-होर्मुज तनाव से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है. 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये और कमर्शियल 1000 रुपये महंगा हुआ है. पेट्रोल-डीजल पर भी असर की आशंका है. हालांकि 45000 टन एलपीजी लेकर एक भारतीय सुपरटैंकर के आने से राहत की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.
-
विधानसभा चुनाव02 May, 202603:38 PMवोट डालने जाओगे तो घर जला देंगे… बंगाल री-पोलिंग के दौरान TMC वर्कर्स पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप, भारी सुरक्षा बल तैनात
Bengal Chunav 2026: दक्षिण 24 परगना में शनिवार को 15 बूथों पर री-पोलिंग हुई (डायमंड हार्बर व मगराहाट पश्चिम में मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक 55.57% मतदान दर्ज हुआ. री-पोलिंग के बीच माहौल उस समय और गरमा गया जब तृणमूल कांग्रेस यानी TMC पर गंभीर आरोप लगे. स्थानीय लोगों का दावा है कि पार्टी से जुड़े कुछ नेता उन्हें वोट डालने से रोक रहे हैं और धमका रहे हैं.
-
विधानसभा चुनाव02 May, 202611:49 AMनतीजों से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका... सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलीलें भी नहीं आईं काम, TMC की याचिका हुई खारिज
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों से पहले सियासत गरम है. टीएमसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कपिल सिब्बल ने पार्टी का पक्ष रखा. हालांकि कोर्ट ने राहत नहीं दी और याचिका खारिज कर दी. टीएमसी ने चुनाव में कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे.
-
राज्य02 May, 202610:57 AMयोगी सरकार के विजन को मिले पंख... नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू, IndiGo करेगी शुरुआत
उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलने जा रहा है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होंगी, जिससे NCR और पश्चिमी यूपी को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी मिलेगी. यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में विकसित हुआ है. BCAS की सुरक्षा मंजूरी के बाद एयरपोर्ट संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है.
-
दुनिया02 May, 202610:10 AM'चलो भाई, बिस्तर पर सोने चलते हैं...', ट्रंप ने भरे मंच से महिला मुस्लिम सांसद इल्हान उमर का उड़ाया मजाक, बयान पर छिड़ी नई बहस
ट्रंप की टिप्पणी पुराने विवाद से जुड़ी है, जिसमें इल्हान उमर पर भाई से शादी के आरोप लगाए जाते रहे हैं. रैली में ‘ब्रदर’ शब्द पर जोर देकर उन्होंने उसी मुद्दे को उठाया. इसके बाद ट्रंप ने सोमालिया और उमर दोनों पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणियां कीं और उनके बयानों पर सवाल उठाए.
-
Advertisement
-
विधानसभा चुनाव02 May, 202608:59 AMEVM से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद बंगाल में दोबारा मतदान, 15 बूथों पर वोटिंग जारी; चुनाव आयोग ने दिए कड़ी सुरक्षा के निर्देश
Bengal Election: पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हो रही है. यह फैसला ईवीएम से छेड़छाड़ और धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने लिया. बीजेपी ने फलता में ईवीएम बटन ढकने का आरोप लगाया था. फिलहाल मामले पर नजर रखी जा रही है और कुछ अन्य बूथों पर भी री-पोलिंग संभव है.
-
विधानसभा चुनाव02 May, 202608:12 AMबंगाल में नतीजों से पहले अलर्ट मोड में बीजेपी... अमित शाह ने लिया बड़ा फैसला, कार्यकर्ताओं के लिए सभी प्रत्याशियों को दिए अहम निर्देश
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी अलर्ट मोड में है. पार्टी ने विधायकों और नेताओं को अपने क्षेत्रों में ही रहने के निर्देश दिए हैं ताकि संभावित हिंसा से निपटा जा सके. 2021 की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. वहीं पीएम मोदी और अमित शाह खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
-
विधानसभा चुनाव26 Apr, 202608:00 PM'दीदी का सूपड़ा साफ...', तेहट्टा रैली में अमित शाह का ममता सरकार पर जोरदार हमला, बोले- बंगाल में BJP की सरकार तय
अमित शाह ने तेहट्टा की जनसभा में दावा किया कि पहले चरण के मतदान में बीजेपी को बढ़त मिली है और 110 सीटों पर जीत की स्थिति है, जबकि जनता अब तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है.
-
राज्य26 Apr, 202607:15 PMCM योगी ने 60,244 आरक्षियों को दी नई दिशा, कहा-प्रशिक्षण में पसीना बहाओ, भविष्य सुरक्षित होगा’
योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस लाइन में 60,244 नए पुलिस आरक्षियों की दीक्षांत परेड में सलामी ली और कहा कि महिला आरक्षियों ने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है.
-
राज्य26 Apr, 202605:42 PMभगवंत मान सरकार की ‘सेहत योजना’ बनी जीवनदायिनी, 33 सप्ताह में जन्मी नवजात ने जीती जंग
पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बठिंडा में 33 सप्ताह में जन्मी नवजात बच्ची ने एनआईसीयू में जीवन की जंग जीती. रामपुरा फूल के अग्रवाल अस्पताल में जन्मी बच्ची का वजन मात्र 1.926 किलोग्राम था और उसे गंभीर सांस संबंधी दिक्कतें थीं.
-
राज्य26 Apr, 202604:44 PMयोगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा... गन्ना की आय 52 हजार से बढ़कर 1.20 लाख हुई, अब तक 3 लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की आय 52 हजार से बढ़कर 1.20 लाख रुपये हुई, जबकि अखिलेश यादव के दौर में भुगतान में देरी और किसानों की हालत खराब थी.
-
दुनिया26 Apr, 202603:15 PMक्या फायरिंग पहले से तय थी? ट्रंप के कार्यक्रम के बाद कैरोलिन लेविट का बयान वायरल, कहा था-‘आज रात कुछ शॉट्स फायर होंगे’
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई गोलीबारी की घटना के बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक बयान तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहती नार आ रहीं है कि आज रात कुछ शॉर्ट फायर होंगे.
-
विधानसभा चुनाव26 Apr, 202601:22 PMक्या ममता बनर्जी को सता रहा हार का डर? भवानीपुर में BJP की सभा देख बीच में छोड़ी अपनी रैली, जानें पूरा मामला
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की रैलियां पास-पास होने से विवाद हो गया. ममता ने बीजेपी पर लाउडस्पीकर से बाधा डालने का आरोप लगाते हुए भाषण बीच में छोड़ा, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में नारेबाजी शुरू हो गई.
-
न्यूज26 Apr, 202612:33 PMविंड एनर्जी में भारत का जलवा... ‘मन की बात’ में बोले नरेंद्र मोदी- दुनिया देख रही हमारी ताकत, चौथे पायदान पर देश
नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की उपलब्धियों का जिक्र किया. भारत ने एक साल में 6 गीगावाट नई पवन ऊर्जा जोड़कर बड़ा मील का पत्थर हासिल किया, जिससे वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित हुआ.